दीक्षांत समारोह के साथ शैक्षणिक सत्र का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न

दीक्षांत समारोह के साथ शैक्षणिक सत्र का रंगारंग कार्यक्रम संपन्न 
मुंबई 
गीता हॉल भांडुप में रविवार 23 अगस्त 2026 को आयोजित Ecced टीचर्स ट्रेनिंग के पश्चात बच्चों का कन्वोकेशन का कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर सांसद पल्लवी संजय पाटिल तथा कैप्टन सुलक्षण शर्मा और कैप्टन मुकेश गुप्ता तथा सेवन इलस इंटरनेशनल स्कूल मुलुंड की मानसी मैडम उपस्थित थे।उनके हाथों दीप प्रज्ज्वलित किया गया फिर बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किए गया। जहां प्यानो में एक बच्चे ने सरस्वती वंदना का प्रस्तुत किया तथा भरतनाट्यम नृत्य गणेश वंदना तथा शिव जी की अर्चना भी नृत्य द्वारा प्रस्तुत किया।ऐसे कलाकारों द्वारा प्रस्तुति से सभी मेहमानों एव पैरेंट्स तथा अन्य अतिथियों का मन हर्षित हुआ ।लगभग १०० से अधिक मेहमानों की उपस्थिति में ये रंगारंग शैक्षणिक सत्र का समापन भावी होने वाले स्टूडेंट को डिग्री एव सर्टिफिकेट प्रदान किया हमारे मुख्य अतिथि के हस्तों संपन्न हुआ।कार्यक्रम के संचालक अमन बर्थवाल के द्वारा शानदार तरीके से हुआ।डॉ आनंदी सिंह रावत (डायरेक्टर ऑफ़ Ecced वोकेशनल कोर्स) सभी का आभार व्यक्त किया ।तथा स्टूडेंट को बधाई दी और उन्हें आगे एक नेक शिक्षक बनने की शुभकामनाएँ दी।ecced की टीम नरेंद्र सेठी,लक्ष्मण सर और पूजा गुप्ता और डॉ पूजा सिंह तथा मनोज सर सभी के सहयोग से ये कार्यक्रम सफल हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता