जीजीआईसी विकास नगर में तुलसीदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन

जीजीआईसी विकास नगर में तुलसीदास जयंती समारोह का हुआ आयोजन 
लखनऊ। मंगलवार को लोक संस्कृति एवं भारतीय सनातन परंपरा के वाहक भक्तशिरोमणि गोस्वामी तुलसीदास की जयंती लोकरंग फाउंडेशन एवं अवध भारती संस्थान के संयुक्त तत्त्वावधान  में राजकीय बालिका इण्टर काॅलेज विकास नगर में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं सुविख्यात लोक गायिका कुसुम वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत  व अभिनंदन किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर सूर्य प्रसाद दीक्षित तथा विशिष्ट अतिथि डाॅ.रामबहादुर मिश्र द्वारा  सरस्वती चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के पश्चात् डाॅ. नुपुर त्रिपाठी ने सरस्वती वन्दना की । वही प्रो.सूर्य प्रसाद दीक्षित ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि, गोस्वामी तुलसीदास के साहित्य के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम की संयोजक प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा ने तुलसीदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके नेतृत्व में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शोध छात्र अश्वनी तिवारी ने प्रोफेसर सूर्यप्रसाद दीक्षित एवं प्रधानाचार्या कुसुम वर्मा को अंगवस्त्र भेंट किया। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं एवं बबिता वर्मा, शबनम नकवी,दीपा साहू,प्रियंका सिंह, कंचन सिंह शिक्षिकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी की सहभागिता रही। लोकरंग फाउंडेशन के अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने बताया कि जयंती पखवाड़े के अंतर्गत गोस्वामी तुलसीदास  के साहित्य और विचारों से नई पीढ़ी को जोड़ने के उद्देश्य से विद्यालय में छात्राओं के बीच यह कार्यक्रम किया जा रहा है । डाॅ. रामबहादुर मिश्र ने कहा कि तुलसी साहित्य में निहित लोकमंगल, समरसता, मानवीय मूल्यों एवं भारतीय संस्कृति के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करना इस आयोजन की प्रमुख भावना है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता