तुलसी जयंती पर श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में गूंजी कुसुम वर्मा की अवधी कजरी

तुलसी जयंती पर श्रीराम औद्योगिक अनाथालय में गूंजी कुसुम वर्मा की अवधी कजरी
लखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती के अवसर पर भारतीय अवधी समाज की ओर से श्रीराम औद्योगिक अनाथालय, अलीगंज में अवधी पारंपरिक गीत एवं कजरी गायन का विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अवधी लोकसंस्कृति, लोकगीतों एवं अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराना रहा। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध लोकगायिका कुसुम वर्मा ने अपनी मधुर आवाज में अवधी के पारंपरिक लोकगीत एवं कजरी गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लल्लन सिंह से.नि.आईपीएस एवं पूर्व उपमहानिरीक्षक रहे। उन्होंने लोकभाषा और लोकसंस्कृति के संरक्षण तथा नई पीढ़ी तक भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं को पहुंचाने के ऐसे आयोजनों की सराहना की। लोकगायिका कुसुम वर्मा ने तुलसीदास रचित लोकगीत "कहां के पथिक कहां कीन्हो है गमनवा , अरे रामा रिमझिम से बरसे पनिया चली तो आवो जनिया रे हारी, कइसे खेलन जइबू सावन, हिंडोला कुंजबन डारो री झूलन आई राधिका प्यारी , रुचि-रुचि पीसे मेंहदिया ...जैसे लोकगीतों की झड़ी लगा दी । इस अवसर पर ओम प्रकाश पाठक कं सियाराम वर्मा ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी ने लोकभाषा के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति और मानवीय मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने का महान कार्य किया। कार्यक्रम संयोजक सार्थक मिश्रा ने अंत में सभी का आभार प्रकट किया ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता