हिंदी भवन नई दिल्ली में भव्यता से संपन्न हुआ ‘विकसित भारत संकल्प एवं साहित्य सम्मेलन’
हिंदी भवन नई दिल्ली में भव्यता से संपन्न हुआ ‘विकसित भारत संकल्प एवं साहित्य सम्मेलन’
नई दिल्ली:: 16 अगस्त 2026। ‘भारत संगमम’ (PIU Trust Regd.) के तत्वावधान में हिंदी भवन, नई दिल्ली में ‘विकसित भारत संकल्प एवं साहित्य सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से प्रारंभ हुए कार्यक्रम में साहित्यकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न क्षेत्रों की गणमान्य हस्तियों ने सहभागिता की। मुख्य अतिथि प्रख्यात लेखिका एवं कवयित्री शालिनी सिंह रहीं। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. मनिंद्र जैन, डॉ. विक्रम चौरसिया, स्वदेश सिंह, रविंद्र साहू एवं डॉ. रविंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समन्वय प्रवीण तिवारी एवं रविंद्र साहू तथा मंच संचालन उषा खत्री ने किया। हमारे संवाददाता विनय शर्मा दीप ने बताया कि प्रथम सत्र में विकसित भारत 2047 और राष्ट्र निर्माण में साहित्य एवं युवाओं की भूमिका पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर ‘विकसित विश्व गुरु भारत 2047’ पुस्तक का विमोचन किया गया, जिसके मुख्य लेखक डॉ. सुरेश वर्मा ‘प्रियदर्शी’ तथा सहयोगी लेखक भारत मिश्रा एवं डॉ. विक्रम चौरसिया हैं।
द्वितीय सत्र में कवि सम्मेलन में सुनील शर्मा, राजपाल सिंह चौहान, डॉ. सुरेश वर्मा ‘प्रियदर्शी’, ओम जी, गीता शर्मा एवं हर्ष कुमार सेठ सहित सभी कवियों ने राष्ट्रभावना से ओत-प्रोत रचनाएँ प्रस्तुत कीं। समारोह में साहित्य, शिक्षा, समाजसेवा एवं राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान के लिए अनेक प्रतिभाओं को ‘भारत श्री सम्मान’ एवं ‘विकसित भारत सम्मान’ से सम्मानित किया गया। समापन अवसर पर संस्थापक डॉ. सुरेश वर्मा ‘प्रियदर्शी’ ने सभी अतिथियों, साहित्यकारों, कवियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। सम्मेलन ने साहित्य, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के माध्यम से विकसित भारत 2047 के संकल्प को सशक्त बनाने का संदेश दिया।
Comments
Post a Comment