*डॉ वैभव आर. देवगीरकर हुए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित*

*डॉ वैभव आर. देवगीरकर हुए ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित*
नई दिल्ली। आयुर्वेद एवं होलिस्टिक मेडिसिन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, स्वास्थ्य संवर्धन, समग्र उपचार पद्धति तथा निरंतर रोगी सेवा के लिए डॉ. वैभव आर. देवगीरकर को प्रतिष्ठित ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।
15 अगस्त को नई दिल्ली स्थित NDMC कन्वेंशन सेंटर में आयोजित गरिमामय समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। पूर्व सैन्य अधिकारी श्री सी. के. सक्सेना (CK Saxena) एवं YSS इंडिया के अध्यक्ष श्री कमल चौधरी के हाथों डॉ. देवगीरकर को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।
समारोह में YSS के पदाधिकारियों एवं चयन समिति के सदस्यों की भी प्रमुख उपस्थिति रही। इनमें ग्रुप कैप्टन आर. सी. त्रिपाठी (सेवानिवृत्त वायुसेना अधिकारी), श्री विजय पालं (सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी), श्री रौतांश कुमार, श्री मंगे राम एवं श्री मुकेश कुमार (सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
डॉ. वैभव आर. देवगीरकर द्वारा आयुर्वेद एवं होलिस्टिक मेडिसिन के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति समग्र दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के साथ-साथ रोगियों की सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में निरंतर कार्य किया जा रहा है। उनके इसी उल्लेखनीय योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करते हुए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ डॉ. देवगीरकर के लिए न केवल उनके कार्यों की सराहना है, बल्कि समाज और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण एवं प्रभावी ढंग से कार्य करने की प्रेरणा भी है। उनके इस सम्मान से उनके शुभचिंतकों एवं सहयोगियों में हर्ष का माहौल है तथा विभिन्न क्षेत्रों से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता