वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह को दी गई श्रद्धांजलि
जौनपुर। जनपद के तेजी बाजार स्थित वीरशादपुर गांव के मूल निवासी वरिष्ठ समाजसेवी तथा पूर्व शिक्षक रामनाथ सिंह की पिछले दिनों मुंबई से सटे मीरा रोड में 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनके पुत्र ओमप्रकाश सिंह और रवि प्रकाश सिंह ने एंबुलेंस द्वारा उनकी लाश को पहले गांव फिर मणिकर्णिका घाट,काशी ले जाकर अंतिम संस्कार किया, जिसमें सैकड़ो लोग शामिल रहे। आज मीरा रोड के युवा भाजपा नेता और राज रीयल्टी के संचालक बिल्डर सुरेश सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, उद्योगपति और समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश दुबे,बिपिन सिंह ग्राम प्रधान भरसथ और राजू दुबे ने उनके घर पहुंच श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पहले महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, उनकी बेटी सुनीता सिंह, न्यायाधीश जयप्रकाश सिंह, डॉ राजन सिंह, उद्योगपति जितेंद्र सिंह ने घर आकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
Comments
Post a Comment