*हरखपुर की चौखट पर पहुंचीं चेयरमैन मनोरमा मौर्या तो जनता के चेहरे पर दिखी मुस्कान, स्वच्छता के संकल्प ने जीता दिल**जनता की समस्या सुनने खुद पहुंचीं चेयरमैन, तारा कान्वेंट मार्ग को स्वच्छ एवं चमकदार रखने का दिया भरोसा*
*हरखपुर की चौखट पर पहुंचीं चेयरमैन मनोरमा मौर्या तो जनता के चेहरे पर दिखी मुस्कान, स्वच्छता के संकल्प ने जीता दिल*
*जनता की समस्या सुनने खुद पहुंचीं चेयरमैन, तारा कान्वेंट मार्ग को स्वच्छ एवं चमकदार रखने का दिया भरोसा*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। जनप्रतिनिधि की असली पहचान तब होती है। जब वह अपने कार्यालय की चौखट से निकलकर जनता की चौखट तक पहुंचता है। कुछ ऐसा ही सराहनीय और प्रेरणादायी दृश्य कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-14 हरखपुर में देखने को मिला, जहां नगर पालिका परिषद की चेयरमैन मनोरमा मौर्या एवं प्रतिनिधि अध्यक्ष डॉ. रामसूरत मौर्या ने पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्या उर्फ तेजू प्रधान के आवास पर पहुंचकर क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।
चेयरमैन मनोरमा मौर्या का जनता के बीच पहुंचना महज एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनता के साथ सीधे संवाद और उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में संवेदनशील पहल के रूप में देखा गया। चेयरमैन के इस कदम से स्थानीय लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल नजर आया।
स्वच्छता को लेकर चेयरमैन का संदेश बना चर्चा का विषय
इस दौरान चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने तारा कान्वेंट स्कूल की ओर जाने वाले मार्ग को हमेशा स्वच्छ और चमकदार बनाए रखने की बात कही। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि विद्यालयों के आसपास लगभग 500 मीटर के दायरे में कूड़ा-कचरा न फेंका जाए तथा कूड़ा नगर पालिका की निर्धारित गाड़ियों को ही दिया जाए।
उनका यह संदेश केवल एक मार्ग की स्वच्छता तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ और स्वच्छ वातावरण तथा पूरे शहर को स्वच्छ रखने की सोच को सामने रखता है।
जनता की चौखट तक पहुंचने वाला नेतृत्व ही दिलों में जगह बनाता है।
हरखपुर के लोगों के बीच चेयरमैन मनोरमा मौर्या की मौजूदगी ने यह संदेश दिया कि जब जनप्रतिनिधि जनता की समस्याओं को सामने बैठकर सुनता है। और समाधान की दिशा में कदम बढ़ाता है। तो जनता और जनप्रतिनिधि के बीच विश्वास और मजबूत होता है।
क्षेत्रवासियों का कहना रहा कि मनोरमा मौर्या जैसी जनप्रतिनिधि यदि इसी तरह जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सुनती रही तो नगर के विकास को नई गति मिल सकती है।
इस मौके पर उपस्थित रहे।पूर्व ग्राम प्रधान रामसूरत मौर्या उर्फ तेजू प्रधान, महेंद्र मौर्या, रामजियावन मौर्या, दूधनाथ मौर्या, संतोष कुमार मौर्या उर्फ मुन्ना, उमेश चंद्र मौर्या, हैदरपुर की पूर्व ग्राम प्रधान सुनीता मौर्या, रिंकू मौर्या सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सच यही है। जहां चेयरमैन की सोच में स्वच्छता, दिल में जनता और कदमों में विकास का संकल्प हो, वहां बदलाव की तस्वीर खुद दिखाई देने लगती है।
मनोरमा मौर्या का हरखपुर पहुंचना केवल एक दौरा नहीं, बल्कि यह संदेश है। कि नगर पालिका की कुर्सी पर बैठकर जनता की समस्याएं सुनना आसान है। लेकिन जनता के बीच पहुंचकर उनकी तकलीफ को महसूस करना ही सच्चे जनप्रतिनिधित्व की पहचान है।
Comments
Post a Comment