भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से कोंकण के लिए 93 बसों की मुफ़्त सुविधा
भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से कोंकण के लिए 93 बसों की मुफ़्त सुविधा
मुंबई। गांवों की ओर रवाना होते हैं। इस दौरान एसटी, रेलवे और निजी बसों की टिकट बुकिंग शुरू होते ही सीटें तेजी से भर जाती हैं। टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भाजपा के कोकण विकास मंडल की ओर से गणेशभक्तों के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराने की पहल की गई है।मुंबई से कोंकण जाने वाले गणेश भक्तों के लिए भाजपा विधायक संजय उपाध्याय की तरफ से विशेष रूप से 93 मुफ्त बसों की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इनमें बोरीवली से 68 बसें और विलेपार्ले से 25 बसें, यानी कुल 93 बसें कोंकण के लिए छोड़ी जाएंगी।इन मुफ्त बसों के लिए बुकिंग पूरी हो चुकी है। विधायक संजय उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों को निर्धारित तिथियों पर रवाना किया जाएगा। मुफ्त बस सेवा के तहत 10, 11 और 12 सितंबर को बसें रवाना की जाएंगी। गणेशोत्सव के दौरान मुंबई से कोंकण जाने वाले श्रद्धालुओं को निजी बसों और अन्य परिवहन साधनों की महंगी टिकटों से राहत देने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है।इसके अलावा 10 सितंबर को सीएसएमटी से सावंतवाड़ी के लिए विशेष रेलवे सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही अन्य मुफ्त रेलवे सेवाएं भी संचालित की जाएंगी, ऐसी जानकारी सुहास आडिवरेकर ने दी है।
गणेशोत्सव महाराष्ट्र का प्रमुख लोकपर्व है और इस दौरान मुंबई से बड़ी संख्या में लोग कोंकण तथा अपने-अपने गांवों में गणेश स्थापना और उत्सव के लिए जाते हैं। ऐसे समय में परिवहन व्यवस्था पर अत्यधिक दबाव रहता है। भाजपा की ओर से की गई मुफ्त बस और रेलवे सेवा की पहल से गणेशभक्तों को यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक संजय उपाध्याय की ओर से कोंकण के लिए उपलब्ध कराई जा रही 93 मुफ्त बसों से विशेष रूप से मुंबई के बोरीवली और विलेपार्ले क्षेत्र से जाने वाले गणेशभक्तों को लाभ मिलेगा।
Comments
Post a Comment