हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
हिंदी विद्या प्रचार समिति द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न
हिंदी विद्या प्रचार समिति, घाटकोपर (प.), मुंबई-86 द्वारा संचालित हिंदी हाई स्कूल के प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग, अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग तथा इंद्रदेव सिंह इंटरनेशनल स्कूल के प्राथमिक एवं माध्यमिक विभाग में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह 15 अगस्त 2026 को हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर के परिसर में उत्साह एवं देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
समारोह की अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति की निदेशिका डॉ. ऊषा मुकुंदन ने की तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्री हिमांशु दावड़ा,प्राचार्य, आर जे कॉलेज घाटकोपर उपस्थित रहे । समारोह का शुभारंभ श्री राजेन्द्र सिंह,प्रधानाचार्य, हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर,के संबोधन के साथ हुआ। इसके पश्चात समारोह अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और विद्यार्थियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान एवं संविधान की शपथ के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रहा।
समारोह में समिति द्वारा संचालित सभी विभागों के विद्यार्थियों को श्री प्रदीप सिंह सहायक शिक्षक के मार्गदर्शन में NCC, स्काउट-गाइड, RSP, बुलबुल एवं हरित सेना के विद्यार्थियों ने अनुशासन और देशसेवा की भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने समारोह में विशेष उत्साह का संचार किया। NCC के विद्यार्थियों को समारोह अध्यक्ष द्वारा रैंक प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा राष्ट् निर्माण, अनुशासन, स्वच्छता, सद्भाव और जिम्मेदार नागरिक बनने का संकल्प कराया गया। समारोह अध्यक्ष ने अपने संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने का आह्वान किया।
समारोह के सफल आयोजन में सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मचारियों, NCC, स्काउट-गाइड, RSP, बुलबुल एवं हरित सेना के मार्गदर्शकों तथा विद्यार्थियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
अंत में श्रीमती श्यामल खानविलकर उप प्रधानाचार्या,र्हिंदी हाई स्कूल घाटकोपर ने उपस्थित अतिथियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का गरिमापूर्ण समापन हुआ।
Comments
Post a Comment