धनबाद में स्वतंत्रता का 80 वां दिवस मनाया गया

धनबाद में स्वतंत्रता का 80 वां दिवस मनाया गया 
सिंदरी (धनबाद) के सी एन क्लब , सिंदरी, शहरपुरा के कार्यालय पर आज़ादी और स्वतंत्रता का 80 वां दिवस के सी एन क्लब के मंडलीय अध्यक्ष एवं समाज सेवी रवि कुमार के संयोजन व आयोजन में धूम धाम से मनाया गया  ! 
इस अवसर पर पी.डी.आई.एल, सिंदरी यूनिट के महाप्रबंधक सह एडवाईजर मोहम्मद अबुल कलाम अनवर बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे  ! मुख्य अतिथि का स्वागत के सी एन क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व महाप्रबंधक संजय सिंह ' चंदन ' ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र प्रदान कर किया  । 
मुख्य अतिथि ने के सी एन क्लब कार्यालय पर ध्वजरोहन किया और अपने उद्बोधन मे आज़ादी के 80 वां वर्ष पर सभी शहीदों, सैनिकों और गुमनाम शहीदों को याद कर, ब्रिटिश हुकूमत से छीन कर लिए इस आज़ादी को अक्षुण रखने का संकल्प कराया  ! 
वन्दे मातरम्, जन गण मन अधिनायक जय हो गीत और गान सभी ने साथ साथ किया  ।
इस अवसर पर 21 प्रतिभाशाली छात्र- छात्राओं अंग वस्त्र व देश के महापुरुषों की जीवनी पर रचित आचार्य संजय सिंह चंदन की पुस्तक " स्वर संग्राम " प्रदान कर बधाई दिया गया और सम्मानित किया गया  ! सभी छात्र छात्राओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को के सी एन क्लब के मंडलीय अध्यक्ष रवि कुमार एवं के सी एन क्लब के प्रवक्ता आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' ने सम्मानित किया  ! 
सम्मानित होने वाले छात्र- छात्राओं मे स्नेहल झा ( NIT), अंजली गुप्ता ( CA) कुमारी पिया लाल ( NEET), देव जीत पाल ( JEE) , संवृद्धि झा, ईशानी, रुद्र सिंह, हार्दिक सिंह, सहित पत्रकार शंकर पांडेय, समाजसेवी मनोज मिश्रा ( पूर्व भाजपा जिला महामंत्री) , श्यामल अड्डो, नाइटेंगल हॉस्पिटल के प्रबंधक व समाज सेवी अजय मंडल सहित 21 लोग सम्मानित हुए ! के सी एन क्लब हर वर्ष मंडलीय अध्यक्ष रवि कुमार के संयोजन में स्वतंत्रता दिवस और 
गणतंत्र दिवस पर ऐसे आयोजन पिछले 5 वर्ष से आयोजित कर अब तक 327   लोगों को सम्मानित कर समाज सेवा के प्रति अपनी निष्ठा बनाकर समाज को दर्पण दिखाने का काम किया है  !
अंत में क्लब के  मंडलीय अध्यक्ष रवि कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों का व बच्चों का आभार व्यक्त किया और मिष्ठान पैकेट वितरित कर आज़ादी के महापर्व की बधाई  दी ! 

दूसरी ओर सिंदरी यूथ क्लब वालीबाल, स्टेडियम में वेटरन खिलाडियों ने भी आज़ादी के महापर्व को जोरदार ढंग से आयोजित किया और खूब मिष्ठान का वितरण किया इस अवसर पर क्लब के वेटरन सदस्यों में शंभु नाथ जी, आज़ाद सिंह, इंद्र मोहन सिंह, सतीस सिंह, जोगेंदर सिंह, अनिल श्रीवास्तव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे  !

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता