डॉ. आर.ए. तिवारी फाउंडेशन ने छह समाज विभूतियों को दिया ‘अमृत जीवन सम्मान-2026'अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ आयोजन
डॉ. आर.ए. तिवारी फाउंडेशन ने छह समाज विभूतियों को दिया ‘अमृत जीवन सम्मान-2026'
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर हुआ आयोजन
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस के अवसर पर डॉ. आर.ए. तिवारी फाउंडेशन की ओर से 75 वर्ष से अधिक आयु की छह समाज विभूतियों को ‘अमृत जीवन सम्मान- 2026’ से सम्मानित किया गया। दहिसर पूर्व स्थित भारतीय सद्विचार मंच सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता फाउंडेशन के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. राधेश्याम तिवारी ने की।सम्मानित होने वालों में डॉ. सुधाकर मिश्रा, दाताप्रसाद (डी.पी.) त्रिपाठी, मुरलीधर पाण्डेय, वैद्य बी.बी. चौबे ‘रसिक’, डॉ. सागर त्रिपाठी और लालता प्रसाद विश्वकर्मा शामिल हैं। सम्मानस्वरूप उन्हें अयोध्या में स्थापित भगवान श्रीराम की प्रतिमूर्ति,अभिनंदन पत्र,अंगवस्त्रम्,श्रीमद्भगवद्गीता और उपहार भेंट किए गए। स्वास्थ्य कारणों से डॉ. सागर त्रिपाठी समारोह में उपस्थित नहीं हो सके।इस अवसर पर ट्रस्टी एवं मंत्री डॉ. शिवश्याम तिवारी, ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष डॉ. संदीप तिवारी, ट्रस्ट सलाहकार एवं शिक्षाविद् डॉ. हृदयनारायण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार एवं आरटीआई विशेषज्ञ अनिल गलगली तथा दैनिक ‘यश भारत’ के संपादकीय प्रभारी अभय मिश्र ने सम्मानित विभूतियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन ‘समन्वय संकल्प’ के अध्यक्ष अनिरुद्ध पाण्डेय ने किया। ट्रस्ट के शुभचिंतक पं. कमलाशंकर मिश्रा ने आभार व्यक्त किया। समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी सुभाषचंद्र उपाध्याय, डॉ. उमेशचंद्र शुक्ला, पी.ए. द्विवेदी, समरस फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह, दिनेशचंद्र उपाध्याय, डॉ. नूतन पाण्डेय, निशा तिवारी, गिरिजाशंकर त्रिपाठी, प्रख्यात व्यंग्यकार वाले स्तम्भकार राजेश विक्रांत, परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, एडवोकेट सत्यव्रत उपाध्याय, ब्रह्मदेव तिवारी, भारतीय सद्विचार मंच के महामंत्री नागेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment