*15000 दिलों को नयी धड़कन - डॉक्टर्स को समर्पित एक संध्या*

*15000 दिलों को नयी धड़कन - डॉक्टर्स को समर्पित एक संध्या*
लायन ताराचंद बापा हॉस्पिटल, सायन एवं रोटरी क्लब ऑफ क्वीन्स नेकलेस के संयुक्त तत्वावधान में 15,000 कार्डियक मरीजों का सफल इलाज करने के ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में एक भव्य सम्मान एवं आभार समारोह का आयोजन परेल आय टी सी होटल में किया गया। एल. टी. बी. एच. हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. भरत भाई पाठक ने मुख्य अतिथि एल. टी. एम. जी. हॉस्पिटल के डीन डॉ. प्रमोद इंगले, लायंस के मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन - लायन फिरोज कात्रक,  सभी डोनर्स, रोटरी मेंबर्स, लायन मेंबर्स एवं अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ. किरन नारंग, डॉ. वैभव शाह, डॉ. मौनिल भूटा, डॉ. उदित डालमिया, डॉ. तेजस वज़ा सहित  चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को सम्मानित किया गया। जिनकी विशेषज्ञता, समर्पण, करुणा और अथक सेवा ने हजारों मरीजों को नया जीवन प्रदान किया है। समारोह में चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान की सराहना करते हुए उन्हें मानवता का सच्चा सेवक बताया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने इस उपलब्धि को चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर बताया। 
समारोह का समापन  चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट, सुलभ एवं मानवीय स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के संकल्प के साथ हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

*शिक्षिकेला त्रास देऊन आत्महत्येस प्रवृत्त करणाऱ्या अधिकाऱ्यांवर कारवाई करा अन्यथा कामावर बहिष्कार टाकणार- सुभाष मोरे*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता