स्वर्गविभा परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को किया सम्मानित
स्वर्गविभा परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को किया सम्मानित
वाराणसी। साहित्य एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को प्रतिष्ठित साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था स्वर्गविभा परिवार द्वारा "डॉ. तारा सिंह साहित्य राष्ट्रीय सम्मान-2026" से सम्मानित किया गया है।
मूल रूप से मार्कण्डेय महादेव, कैथी, वाराणसी के निवासी कवि जितेन्द्र कुमार दुबे शैक्षिक एवं प्रशासनिक क्षेत्र में भी अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। उन्होंने काशी हिन्दू विश्वविद्यालय , वाराणसी से एम.एससी. जियोफिजिक्स की उपाधि स्वर्ण पदक के साथ प्राप्त की है। वर्तमान में वे एडीशनल डीसीपी, मध्य कमिश्नरेट, लखनऊ के पद पर कार्यरत हैं।
स्वर्गविभा परिवार द्वारा जारी प्रशस्ति-पत्र में उनके साहित्यिक अवदान, सृजनात्मक प्रतिबद्धता तथा सामाजिक-सांस्कृतिक चेतना के संवर्धन में किए गए उल्लेखनीय योगदान की सराहना की गई है। संस्था ने उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं सतत साहित्य साधना को देखते हुए उन्हें यह राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया है।
इस उपलब्धि पर पत्नी बीना दुबे तथा साहित्य, शिक्षा एवं प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं तथा इसे वाराणसी जनपद एवं उत्तर प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया है। साहित्य और प्रशासन, दोनों क्षेत्रों में उनका समर्पित योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना हुआ है।
Comments
Post a Comment