ऐश्वर्य त्रिपाठी हृदयांगन साहित्यिक संस्था के उपाध्यक्ष मनोनीत

ऐश्वर्य त्रिपाठी हृदयांगन साहित्यिक संस्था के उपाध्यक्ष मनोनीत 
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन कोर कमेटी ने संस्था का विस्तार करते हुए हृदयांगन संस्था समूह के प्रति जागरूक एवं समर्पित भाव देखते हुए एवं कुछ सदस्यों की संस्तुति के आधार पर युवा साहित्यकार ऐश्वर्य त्रिपाठी को उपाध्यक्ष मनोनीत किया।राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि आजीवन सदस्य ऐश्वर्य को तत्काल प्रभाव से उपाध्यक्ष नामित किया गया।उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने ऐश्वर्य त्रिपाठी के उज्जवल भविष्य की कामना किया।डा० विद्युत प्रभा चतुर्वेदी मंजू 
राष्ट्रीय अध्यक्ष हृदयांगन संस्था समूह एवं संयोजिका हृदयांगन विथिका तथा संस्थापक अध्यक्ष एवं महासचिव विधु भूषण त्रिवेदी ने बताया कि नवनियुक्त उपाध्यक्ष ऐश्वर्य त्रिपाठी ने MBA (HR) हैं जो मूल रूप से कानपुर नगर तथा वर्तमान में बेंगलुरु के रिलायंस में HR Manager के पद पर कार्यरत हैं।परिवार में पिता सी पी त्रिपाठी अधिवक्ता,माता धारा त्रिपाठी रिटायर्ड प्रधानाध्यापिका,पत्नी स्वर्णिमा गृहिणी एवं बिटिया अद्रिती हैं।कविताएं लिखने का क्रम विद्यालय के समय से प्रारंभ हुआ तथा साहित्य और संगीत प्रेम के पीछे नाना स्व. कोमल एवं नानी स्व.विंध्यवासिनी त्रिवेदी की साहित्यिक पृष्ठभूमि,माता धारा त्रिपाठी एवं मौसी अनुपम शुक्ला का संगीतमय सानिध्य रहा।हृदयांगन से सन् 2021 से जुड़े तथा उसी वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तथा हिंदी दिवस के ऑनलाइन कवि सम्मेलन में संस्थापक अध्यक्ष से सम्मान प्राप्त हुआ।बेंगलुरु में रहते हुए Open Mics के माध्यम से काव्य पाठ में सक्रिय रहे। राष्ट्रीय-सामाजिक विषयों तथा मानवीय संवेदनाओं पर कविताएं लिखने का शौक है तथा लेखन शैली अधिकांशतः छंद मुक्त कविताओं की है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन