*कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं पद्म श्री अनुज शर्मा के हाथों तुलेश्वर कुमार सेन हुए सम्मानित**शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए तुलेश्वर कुमार सेन*
*कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं पद्म श्री अनुज शर्मा के हाथों तुलेश्वर कुमार सेन हुए सम्मानित*
*शिक्षा,साहित्य और समाज सेवा के लिए सम्मानित हुए तुलेश्वर कुमार सेन*
खैरागढ़ छुईखदान गण्डई_साझा बाल साहित्य मोर अंगना के शोर बाल काव्य संग्रह का विमोचन 29 जून 2026 को रायपुर वृंदावन हाल में छत्तीसगढ़ शासन के माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ( वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ) एवं पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसींवा, छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा,राष्ट्रपति शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षिका केo सारदा, भाजपा प्रवक्ता अमित चिनमानी के हाथों विमोचन किया गया इस पुस्तक के संपादक बिरेंद्र कुमार साहू प्रधान पाठक है ।इस पुस्तक की खूबियों को बताते हुए संपादक ने बताया कि यह पुस्तक हार्ड बुक के साथ डिजिटल क्यूंआर कोड से भी पढ़ा और देखा जाएगा इसमें जो आवाज है वह उस लेखक लेखिका का स्वयं का है ,इस पुस्तक में 25 जिलों के 50 साहित्यकारों की रचनाएं शामिल हैं,इस पुस्तक को बच्चों के बाल मन को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता,बाल वाटिका शिक्षक और प्राथमिक शाला के शिक्षक और बच्चे इसका खेल खेल में आनंद उठा सकेंगे।इस पुस्तक का पंजीयन गोल्डन ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड हेतु पंजीयन कराया जा चुका है।इस पुस्तक में निर्माण में छै माह समय लगा है। दृष्टि बाधित बच्चे भी इनका उपयोग कर सकेंगे । मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप जी ने सभी संपादक मंडल को बधाई और शुभकामनाएं दी निश्चित ही हमारे शिक्षक साथियों ने कड़ी मेहनत की है और इस डिजिटल इंडिया की दुनियां में समस्याओं को कैसा सुलझाना है कैसे बेहतरीन शिक्षा देना है उसके बारे में चिंतन मनन करने के बाद उसके बारे में आप लोगों ने सोचा यह बहुत बड़ी बात है इसी तरह आप सभी लोग आगे बढ़ते रहे ।हमारे बस्तर क्षेत्र के बारे में भी चिंतन मनन करे और वहां की संस्कृति,भाषा,बोली, खान पान, रहन सहन आचार विचार व्यवहार को समझकर वहां की बच्चों के लिए भी प्रयास करे।पद्मश्री अनुज शर्मा विधायक धरसींवा ने सभी शिक्षकों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि आप सभी लोग धन्य हैं जो शिक्षा के कार्य में लगे हुए हैं एक बड़े बच्चे को पढ़ना पढ़ाना बहुत आसान होता है परन्तु छोटे बच्चों को स्कूल के परिवेश से जोड़ना और उन्हें अक्षर ज्ञान कराना बहुत कठिन काम होता है निश्चित ही आप सभी के कार्य बधाई के पात्र हैं।राज भाषा आयोग अध्यक्ष प्रभात मिश्रा ने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी हमारे सभी शिक्षक जमीन से जुड़कर कार्य कर रहे हैं आप सभी को बधाई ।
राज्य पाल शिक्षक सम्मान से सम्मानित शिक्षक प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को मोर अंगना के शोर साझा बाल साहित्य (बाल काव्य संग्रह) में अपनी उत्कृष्ट रचना प्रस्तुत कर बाल साहित्य के संवर्धन एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करने के लिए रचनाकार सहभागिता सम्मान प्रमाण पत्र, मोमेंटो और पुस्तक देकर सम्मान किया गया और कहा कि निश्चित ही आपकी रचना से बच्चों में भाषा विकास,रचनात्मक चिंतन, नैतिक मूल्यों के साथ सांस्कृतिक चेतना एवं नई शिक्षा नीति के उद्देश्यों की पूर्ति में साहित्यिक प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है।बाल साहित्य के क्षेत्र में आपके अमूल्य योगदान, सृजनशीलता एवं समर्पण के लिए साहित्यिक भविष्य की मंगलकामनाएं है आप सतत आगे बढ़ते रहे संपादक बिरेंद्र कुमार साहू मोर अंगना के शोर,अध्यक्ष प्रभात मिश्रा छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग,शशिभूषण शर्मा संयोजक संभाग दुर्ग छत्तीसगढ़ विश्व हिंदी परिषद नई दिल्ली,विनोद सिन्हा जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा दुर्ग, संरक्षिका ऋचा सिंह हमर चिन्हारी साहित्य समिति छत्तीसगढ़,शिक्षा विद प्रदीप कुमार शर्मा जोहार पहुना फाउंडेशन छत्तीसगढ़ सहित अधिकारी कर्मचारी, परिवार सहित इष्ट मित्रगणों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।तुलेश्वर कुमार सेन एक पैर से दिव्यांग शिक्षक हैं जो कि वर्तमान में शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी छत्तीसगढ़ में कार्यरत है।खैरागढ़ जिले से प्रधान पाठक संडी पद्मा साहू ,सहायक शिक्षक प्रकाशपुर दूज राम साहू और प्रधान पाठक सुखरी लखन कौशल की रचनाएं भी शामिल हैं उन्हें भी इस सम्मान से सम्मानित किया गया।
Comments
Post a Comment