रमेशचन्द्र महेश्वरी राजहंस को हृदयांगन का बनाया गया राष्ट्रीय संरक्षक
रमेशचन्द्र महेश्वरी राजहंस को हृदयांगन का बनाया गया राष्ट्रीय संरक्षक
मुंबई
साहित्यिक,सामाजिक, आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन कोर कमेटी की बैठक में बिजनौर के वरिष्ठ साहित्यकार रमेश चंद्र महेश्वरी राजहंस को संस्था का संरक्षक मनोनीत किया गया। संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं संस्थापक व महासचिव विधु भूषण त्रिवेदी ने उक्त जिम्मेदारी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के मनोनयन पश्चात दिया।राजहंस वरिष्ठ साहित्यकार के साथ साथ मंचीय कवि, बालाजी के अनन्य भक्त और हृदयांगन संस्था के आजीवन सदस्य हैं।
Comments
Post a Comment