श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में आयोजित कवि सम्मेलन में बही भक्ति की बयार
श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष में आयोजित कवि सम्मेलन में बही भक्ति की बयार
प्रतापगढ़। जनपद के रमगढा गांव में क्षेत्र के प्रतिष्ठित सुरेश मिश्र(बबऊ) के 1 जुलाई से 7 जुलाई तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के समापन के बाद 8 जुलाई को कवि सम्मेलन का सुंदर आयोजन किया गया जिसमें जनपद के नामी कवियों ने अपने काव्य पाठ से भारी संख्या में उपस्थित जन समुदाय को मंत्रमुग्ध कर दिया। काव्य पाठ करने वाले कवियों में निर्झर प्रतापगढ़ी, प्रसिध्द कवयित्री प्रीति पांडे, वीर रस के कवि लवलेश यदुवंशी, सुनील प्रभाकर तथा मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का समावेश रहा। कार्यक्रम का सुंदर संचालन वरिष्ठ कवि अनूप अनुपम ने किया। कार्यक्रम के आयोजक अनिल सुरेश मिश्र ने बताया कि जनपद के प्रतिष्ठित कवियों को प्रोत्साहित करने तथा स्थानीय लोगों को विभिन्न प्रकार की कविताओं का रसास्वादन कराना कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य था। उन्होंने कथा व्यास विंध्याचल के प्रख्यात कथावाचक पंडित हृदय शंकर तिवारी के प्रति भी परिवार की तरफ से आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह के मीडिया प्रभारी विनोद पांडे, पूर्व ब्लाक प्रमुख देवेंद्र पांडे, रामगंज के नगराध्यक्ष राकेश सिंह, पूर्व प्राचार्य पंडित श्याम शंकर मिश्र, पूर्व प्राध्यापक श्यामशंकर शर्मा के अलावा क्षेत्र के अन्य गणमान्य अतिथियो का समावेश रहा। इसके पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री मोती सिंह और मुंबई भाजपा प्रवक्ता डॉ योगेश दुबे ने घर आकर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। मिश्रा परिवार की तरफ से सुरेश मिश्र (बबऊ), प्रेमचंद मिश्र, कृष्णचंद्र मिश्र, अनिल मिश्र, दयाशंकर मिश्र, सुनील मिश्र, संदीप मिश्र, राजेश मिश्र, अमित मिश्र, सुमित मिश्र, प्रदीप मिश्र, राज मिश्र, विवेक मिश्र (बबलू) आदि ने आगंतुकों का स्वागत सम्मान किया। महाप्रसाद (भंडारा) के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment