संदीप तिवारी को मिली मीरा भायंदर शिवसेना उत्तर भारतीय जिला प्रमुख की कमान
संदीप तिवारी को मिली मीरा भायंदर शिवसेना उत्तर भारतीय जिला प्रमुख की कमान
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में उत्तर भारतीय समाज का युवा चेहरा कहे जाने वाले संदीप तिवारी को अंततः शिवसेना ने एक बड़ी जिम्मेदारी दे दी। महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री तथा मीरा भायंदर संपर्क प्रमुख प्रताप सरनाईक ने उन्हें उत्तर भारतीय जिला प्रमुख की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी। संदीप तिवारी को दिए गए नियुक्ति पत्र में प्रताप सरनाईक ने आशा व्यक्त की है कि संदीप तिवारी पार्टी संगठन को मजबूत करने और उत्तर भारतीय समाज को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का समर्पित भावना के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर विधानसभा चुनाव प्रमुख विक्रम प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष राजू भोईर, संजय मांजरेकर, ठाकुर नवीन सिंह,पूर्व नगरसेवक विजय राय, डॉ अजय तिवारी एडवोकेट कुंवर पांडे, अभिनव त्रिपाठी, विद्या शंकर चतुर्वेदी, गुड्डू तिवारी, राजेश यादव, पवन घरत, आस्तिक म्हात्रे, नितेश कुमार, प्रवीण सिंह, अजय सिंह, आकाश तिवारी, डॉ अखिलेश मिश्रा, दिनेश तिवारी, सपना त्रिपाठी, पूजा पांडे, डॉली सिंह, उषा मिश्रा समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संदीप तिवारी ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग और समर्पित भावना के साथ करेंगे। ज्ञातव्य हो कि संदीप तिवारी का परिवार राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा हुआ है। उनके चाचा रविंद्र नाथ तिवारी भदोही से भाजपा के पूर्व विधायक है तो दूसरे चाचा अनिरुद्ध त्रिपाठी भदोही जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। छोटे भाई सचिन त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख तो बड़े भाई चंद्रभूषण त्रिपाठी जिला पंचायत सदस्य हैं। ऐसे में संदीप त्रिपाठी को उत्तर भारतीय जिला प्रमुख की कमान देने से शिवसेना की ताकत बढ़नी तय मानी जा रही है।
Comments
Post a Comment