श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान का स्थापना दिवस सह ऑनलाइन पुस्तक विमोचन "ऑपरेशन सिंदूर " काव्य संग्रह का विमोचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ
श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान का स्थापना दिवस सह ऑनलाइन पुस्तक विमोचन "ऑपरेशन सिंदूर " काव्य संग्रह का विमोचन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ
सक्ती ( छत्तीसगढ़ )श्री श्याम संगीत सृजन संस्थान, सक्ती (छत्तीसगढ़) के स्थापना दिवस के अवसर पर ऑनलाइन स्थापना दिवस सह पुस्तक विमोचन समारोह का भव्य आयोजन किया गया।ज्ञातव्य हो की "ऑपरेशन सिंदूर " ( आतंकवाद का अंत) पुस्तक साझा काव्य संग्रह की संपादिका डॉ. सुशीला कुमारी जो झारखंड की चतरा जिला से ही आभाषी पटल से जुड़ी थी, जबकि कार्यक्रम में देश-विदेश से जुड़े साहित्यकारों, संगीत साधिकाओं एवं साहित्य प्रेमियों ने ऑनलाइन सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अमेरिका के फिलाडेल्फिया से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. मीरा सिंह रहीं। उन्होंने संस्थान द्वारा प्रकाशित पुस्तक "ऑपरेशन सिन्दूर : आतंकवाद का अंत" का ऑनलाइन विमोचन किया तथा अपने उद्बोधन में पुस्तक की विषयवस्तु की सराहना करते हुए कहा कि साहित्य राष्ट्रचेतना, मानवीय मूल्यों एवं सामाजिक जागरण का सशक्त माध्यम है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सूर्या देवी चन्द्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. कृपा शंकर मिश्र, आचार्य संजय सिंह चंदन, डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल, रश्मि रानी कौशल एवं अर्पणा सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
पुस्तक "ऑपरेशन सिन्दूर : आतंकवाद का अंत" का संपादकीय कार्य डॉ. सुशीला कुमारी द्वारा किया गया। उन्होंने पुस्तक की संकल्पना एवं संपादन प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए सभी रचनाकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन श्रीमती नीलू मुस्ताजर एवं डॉ. सुशीला कुमारी ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह का सबसे भावुक क्षण वह रहा जब संस्थान की सभी साधिकाओं ने स्मृति शेष गुरु श्री श्याम कुमार चन्द्रा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को अपनी स्वरचित रचनाओं, संस्मरणों और भावपूर्ण अभिव्यक्तियों के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वातावरण अत्यंत भावुक हो गया और अनेक प्रतिभागियों की आँखें नम हो गईं।
संस्थान के संचालक श्रीमती तालकेश्वरी चन्द्रा, विजय कुमार चन्द्रा, सत्येन्द्र कुमार चन्द्रा, गितेश कुमार चन्द्रा, प्रकाश चन्द्रा एवं चिरंजीव चन्द्रा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी अतिथियों, साहित्यकारों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संगीत साधिकाओं श्रीमती शुभा शुक्ला,निशा अतुल्य, तृप्ति त्रिपाठी,श्रीमती वीणा गुप्ता, सुषमा प्रेम पटेल, सीमा सुरेश पटेल, डॉ. रेखा गुप्ता, रेणु रत्न मिश्रा, डॉ मनोरमा चन्द्रा, डॉ. अर्चना पाठक, माधवी गुप्ता, डॉ. सपना गुप्ता, बबीता सिंह, सविता खण्डेलवाल सहित लगभग 30 से 40 साहित्यकारों एवं संगीत साधिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर डॉ. सुधा पण्डा 'प्रज्ञा' एवं डॉ. उमेशचंद्र शुक्ल ने अपने शुभकामना संदेश पत्र के माध्यम से प्रेषित करते हुए संस्थान एवं पुस्तक के सफल प्रकाशन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की ओर से सभी अतिथियों, साहित्यकारों, संगीत साधिकाओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार "ऑपरेशन सिंदूर " ( आतंकवाद का अंत) की संपादिका डॉ. सुशीला कुमारी ने व्यक्त करते हुए साहित्य, संगीत और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर ऐसे आयोजन का संकल्प दोहराया गया।
Comments
Post a Comment