जेएनयू के प्रो.ओमप्रकाश सिंह का हुआ रामपुर नद्दी आगमन

जेएनयू के प्रो.ओमप्रकाश सिंह का हुआ रामपुर नद्दी आगमन
जौनपुर। रविवार 05 जुलाई 2026 को हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध आलोचक एवं शिक्षाविद् प्रो. ओमप्रकाश सिंह, पूर्व अध्यक्ष भारतीय भाषा केंद्र, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय नई दिल्ली तथा पूर्व अध्यक्ष,केंद्रीय हिंदी संस्थान,नई दिल्ली का रामपुर नद्दी,मड़ियाहूं आगमन हुआ।.
इस अवसर पर गिरीशचंद्र मिश्र, सुरेश कुमार तिवारी,अश्वनी तिवारी ने आत्मीय स्वागत किया। वही सेवानिवृत्त प्रोफेसर लल्लन प्रसाद मिश्र ने कहा कि प्रोफेसर ओमप्रकाश साहित्य मनीषी हैं एवं डाॅ. बृजेश मिश्र ने कहा आपका साहित्यिक योगदान महत्वपूर्ण है। ज्ञात हो कि प्रोफेसर ओमप्रकाश ने भारतेंदु हरिश्चंद्र एवं आचार्य रामचंद्र शुक्ल की ग्रंथावलियों का संपादन कर हिंदी साहित्य को महत्वपूर्ण वैचारिक एवं साहित्यिक योगदान प्रदान किया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन