सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बने डॉक्टर नितिन गुप्ता

सनातन सुरक्षा सेना के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष बने डॉक्टर नितिन गुप्ता
मुंबई।  सनातन और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित संगठन 'सनातन सुरक्षा सेना ' ने महाराष्ट्र में अपने संगठन का विस्तार करते हुए डॉ नितिन गुप्ता को मुंबई / महाराष्ट्र का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा संगठन के शीर्ष नेतृत्व द्वारा आधिकारिक तौर पर की गई। डॉक्टर नितिन गुप्ता की यह नियुक्ति सनातन सुरक्षा सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री शुभम गोस्वामी जी महाराज, राष्ट्रीय महामंत्री विकास सिंह ठाकुर और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर्यन वर्मा की विशेष संस्तुति (अनुशंसा) के आधार पर की गई है। शीर्ष नेतृत्व ने डॉक्टर गुप्ता के नेतृत्व कौशल और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
डॉक्टर नितिन गुप्ता लंबे समय से समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए सक्रिय रहे हैं। पूर्व में उनके द्वारा किए गए कई महत्वपूर्ण सामाजिक कार्यों के कारण जनता के बीच उनकी एक मजबूत पकड़ है। इसके साथ ही, उन्हें एक प्रखर हिंदूवादी नेता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बड़े नेताओं में गिना जाता है।
इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर डॉक्टर नितिन गुप्ता ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और महाराष्ट्र में सनातन संस्कृति व सामाजिक सुरक्षा के कार्यों को और अधिक मजबूती देने का काम करेंगे। उनकी इस नियुक्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सनातन सुरक्षा सेवा के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन