सत्येंद्र विक्रम सिंह बने जलालपुर के नए थाना प्रभारी, क्षेत्रवासियों में जगी नई उम्मीद*
सत्येंद्र विक्रम सिंह बने जलालपुर के नए थाना प्रभारी, क्षेत्रवासियों में जगी नई उम्मीद*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। जनपद के जलालपुर थाने की कमान तेजतर्रार, कर्तव्यनिष्ठ एवं अनुभवी पुलिस अधिकारी सत्येंद्र विक्रम सिंह को सौंपे जाने पर क्षेत्र में नई उम्मीद और सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। उनके थाना प्रभारी के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की खबर से स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है। कि उनके नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।
सत्येंद्र विक्रम सिंह अपनी कार्यशैली, अनुशासन, निष्पक्षता और जनसुनवाई की परंपरा के लिए जाने जाते हैं। लोगों का मानना है। कि वे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए आम नागरिकों की सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे। साथ ही पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का भी प्रयास करेंगे।
क्षेत्र के लोगों ने अपेक्षा जताई है। कि जलालपुर थाना उनके नेतृत्व में अपराधमुक्त, भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण की दिशा में नई पहचान बनाएगा। व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और ग्रामीणों ने आशा व्यक्त की कि थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात संवेदनशीलता के साथ सुनी जाएगी और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
जलालपुर की जनता ने नवागत थाना प्रभारी सत्येंद्र विक्रम सिंह का हार्दिक स्वागत करते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दी हैं। तथा विश्वास व्यक्त किया है। कि उनके नेतृत्व में जलालपुर थाना जनविश्वास, सेवा, सुरक्षा और सुशासन का एक सशक्त उदाहरण बनेगा।
Comments
Post a Comment