'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत संघ के वन विहार कार्यक्रम में हुआ वृक्षारोपण

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत संघ के वन विहार कार्यक्रम में हुआ वृक्षारोपण
जौनपुर। महर्षि जमदग्नि तपोभूमि आश्रम, जमैथा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वन विहार कार्यक्रम के अंतर्गत 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत व्यापक वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन, जैव विविधता के संवर्धन तथा प्रकृति के प्रति समाज में उत्तरदायित्व का भाव जागृत करना रहा।
इस अवसर पर प्रांत कार्यवाह मुरली पाल जी ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण के संरक्षक ही नहीं, बल्कि समस्त जीव-जगत के जीवनाधार हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध के प्रतीक स्वरूप कम से कम एक पौधा अवश्य रोपित कर उसका संरक्षण करना चाहिए। कार्यक्रम में प्रांत सह समरसता प्रमुख शिव प्रकाश , विभाग संघचालक प्रो. अविनाश पार्थडेकर, विभाग कार्यवाह नितेश, जिला संघचालक डॉ. सुभाष सिंह, सह जिला संघचालक प्रेमचंद, जिला कार्यवाह रजनीश, सह जिला कार्यवाह रविन्द्र एवं सतीश, जिला प्रचारक अमरजीत, जिला पर्यावरण प्रमुख महेंद्र सहित विभाग एवं जिले के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं भावी पीढ़ियों के लिए हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन