*मासूम लाड़ो की चीख ने झकझोर दिया इंसानियत का ज़मीर, पीड़ित परिवार से मिली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टीम, न्याय की लड़ाई में हर कदम साथ रहने का संकल्प*
*मासूम लाड़ो की चीख ने झकझोर दिया इंसानियत का ज़मीर, पीड़ित परिवार से मिली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की टीम, न्याय की लड़ाई में हर कदम साथ रहने का संकल्प*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जनपद के जाफराबाद थाना क्षेत्र से सामने आई चार वर्षीय मासूम लाड़ो के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे समाज को स्तब्ध कर दिया है। जिस बच्ची की किलकारियों से शादी का घर गूंज रहा था, उसी मासूम की दर्दनाक मौत ने खुशियों को मातम में बदल दिया। इस घटना ने हर संवेदनशील व्यक्ति की आंखें नम कर दी हैं।
जानकारी के अनुसार, शादी समारोह में शामिल होने आई चार वर्षीय मासूम बच्ची रविवार रात अचानक लापता हो गई। परिजन पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन सोमवार सुबह घर से कुछ दूरी पर सरपत की झाड़ियों में उसका खून से लथपथ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर दौड़ गई।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वैज्ञानिक साक्ष्यों, फोरेंसिक जांच, खून के धब्बों और अन्य सबूतों के आधार पर मुख्य आरोपी साहबलाल निषाद को गिरफ्तार कर लिया है। अब पूरे समाज की मांग है। कि इस जघन्य अपराध में दोषी को कानून के अनुसार कठोरतम दंड मिले।
इस अमानवीय घटना की सूचना मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रीति उपाध्याय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए विश्वास दिलाया कि वे न्याय की इस लड़ाई में उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
प्रतिनिधिमंडल में जौनपुर जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ममता सिंह, राष्ट्रीय सचिव खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ सुरेश कुमार शर्मा, प्रदेश सचिव खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नरेंद्र गिरी, प्रधान महासचिव जौनपुर जिला महिला प्रकोष्ठ अनीता मौर्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता कश्यप, जिला उपाध्यक्ष मीनाक्षी मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, रितिका मिश्रा, सचिव शिवानी ओझा, अरविंद सिंह सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
डॉ. प्रीति उपाध्याय ने कहा कि मासूम बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषी को कानून के अनुरूप शीघ्र और कठोर दंड दिलाया जाए। प्रतिनिधिमंडल ने भरोसा दिलाया कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) इस मामले में न्याय सुनिश्चित कराने के लिए हर वैधानिक प्रयास करेगी।
यह घटना केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज के माथे पर लगा एक गहरा कलंक है। आइए, हम सभी संकल्प लें कि मासूम बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज़ उठाएंगे, ताकि भविष्य में किसी भी मासूम की मुस्कान इस तरह न छीनी जा सके।
"मासूम लाड़ो को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।"
Comments
Post a Comment