*मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, समाजसेवी अनिल शर्मा के जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*
*मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट ने पेश की मानवता की मिसाल, समाजसेवी अनिल शर्मा के जन्मदिन पर बच्चों के चेहरों पर बिखेरी मुस्कान*
रिपोर्टर,सुरेश कुमार शर्मा
जौनपुर। सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। और इसी संकल्प को साकार करते हुए मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में महाराष्ट्र के युवा समाजसेवी एवं भावी विधायक अनिल शर्मा के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर श्री बालाजी एकेडमी, कोर्री, बलुआ, जलालपुर, जनपद जौनपुर में बच्चों के बीच स्नेह, सेवा और संस्कार का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने विद्यालय के बच्चों को जलपान कराकर अनिल शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य एवं जनसेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ने की मंगलकामना की। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके बीच अपनत्व का यह दृश्य सभी के लिए भावुक और प्रेरणादायक रहा।
सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट केवल एक संस्था नहीं, बल्कि मेरी स्वर्गीय माताजी धर्मा देवी के सेवा, करुणा, संस्कार और मानवता के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का एक पवित्र संकल्प है। हमारा उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग, सम्मान और सेवा का भाव पहुंचाना है।
कार्यक्रम में ट्रस्ट के महामंत्री राजेश गौतम, सदस्य प्रदीप कुमार चौरसिया, सन्तोष कुमार सहित विद्यालय परिवार के निदेशक संजीव कुमार सिंह, प्रधानाचार्या शालिनी सिंह, शिव सर, कविता गिरी, शमशेर यादव, चंदा पटेल, पवन सिंह, संध्या पांडेय एवं रंजना सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय परिवार ने ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज में शिक्षा के साथ-साथ सेवा और संस्कार का संदेश देने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।
मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का संदेश स्पष्ट है। जहाँ सेवा है। वहीं सच्ची श्रद्धांजलि है। ट्रस्ट का लक्ष्य जाति, धर्म और क्षेत्र से ऊपर उठकर शिक्षा, सामाजिक सहयोग, मानव सेवा और जरूरतमंदों के जीवन में आशा की नई किरण जगाना है।
आज का यह आयोजन केवल जन्मदिन का उत्सव नहीं, बल्कि समाज को यह संदेश देने का प्रयास था कि यदि हर व्यक्ति किसी एक जरूरतमंद के जीवन में मुस्कान लाने का संकल्प ले, तो मानवता की सबसे बड़ी पूजा स्वतः हो जाएगी।ईश्वर से प्रार्थना है। कि आपकी पूज्य माताजी स्वर्गीय धर्मा देवी की पावन स्मृति सदैव लोगों को सेवा और मानवता के मार्ग पर प्रेरित करती रहे। और मां धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट समाज के लिए निरंतर जनहित के कार्य करता रहे।
Comments
Post a Comment