चिकित्सक अखिलेश मिश्र ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया
चिकित्सक अखिलेश मिश्र ने पौधारोपण कर जन्मदिन मनाया
प्रयागराज। शनिवार को प्रातः काल अथर्वन फाउंडेशन द्वारा अपने समन्वयक चिकित्सक सुमन दुबे के पति डा. अखिलेश मिश्र के जन्मदिवस पर सलोरी स्थित सेंट कोलम्बस स्कूल के सामने पार्क में पौधरोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। उक्त पार्क का संरक्षण विद्यालय के निदेशक जितेन्द्र तिवारी करते हैं। अथर्वन फाउंडेशन ने जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ एवं अन्य विशेष अवसरों को पौधरोपण और पर्यावरण जागरूकता के माध्यम से मनाने की परंपरा को अपने अभियान का अभिन्न अंग बना लिया है, ताकि प्रत्येक उत्सव प्रकृति संरक्षण का संदेश देने वाला जनांदोलन बन सके। इसी क्रम में शनिवार को पार्क में आँवला, हरसिंगार,अमरूद सहित कुल 9 पौधों का रोपण किया गया। सचिव डॉ. कंचन मिश्रा ने में जैव विविधता का महत्व बताया।कार्यक्रम समन्वयक प्रियंका ने किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या गीता चौहान एवं अथर्वन संस्था उपाध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह, हेमंत कुमार, मधु, अर्चना वर्धन, सुधा गुप्ता, प्रीति गुप्ता, इंटर्न आरुषि मिश्रा अपनी माताजी के साथ तथा अवधेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment