आदर्श जन सेवा मंडल द्वारा गणवेश एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
आदर्श जन सेवा मंडल द्वारा गणवेश एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
मुंबई : हिंदी हाई स्कूल, घाटकोपर के श्री बैजनाथ साबू सभागार में आदर्श जन सेवा मंडल द्वारा गणवेश एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी विद्या प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने की।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. राजेंद्र सिंह जी ने आदर्श जन सेवा मंडल द्वारा किए जा रहे समाजसेवी एवं शैक्षणिक कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि मंडल प्रतिवर्ष लगभग 1,000 से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को विद्यालयीन गणवेश, स्कूल बैग, नोटबुक तथा अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराता है। उन्होंने कहा कि संस्था के सहयोग से लाभान्वित अनेक विद्यार्थी आज डॉक्टर, इंजीनियर तथा विभिन्न उच्च पदों पर कार्यरत हैं, जो संस्था की सेवा-भावना और समर्पण का प्रेरणादायी उदाहरण है।
इस अवसर पर मुंबई इंस्टीट्यूट ऑफ डेफेंडम, मझगांव के मूक-बधिर विद्यार्थियों तथा विक्टोरिया मेमोरियल स्कूल, मुंबई सेंट्रल के दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को भी गणवेश वितरित किए गए।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धर्मेश गिरी (नगरसेवक, वार्ड क्रमांक 130, घाटकोपर) की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष श्री विनोद सिंह, उपाध्यक्ष श्री अरविंद सिंह एवं श्री संतोष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष श्री अजीत कुमार सिंह तथा सचिव श्री विनय आर. सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिंदी हाई स्कूल के प्रधानाचार्य श्री राजेंद्र कुमार डी. सिंह ने किया। अंत में आदर्श जन सेवा मंडल के सचिव श्री विनय आर. सिंह ने कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह जी, विशिष्ट अतिथि श्री धर्मेश गिरी, श्री कुंवर रणंजय सिंह (व्यवसायी एवं समाजसेवी) सहित उपस्थित सभी अतिथियों, शुभचिंतकों, सहयोगियों एवं दानदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
Comments
Post a Comment