हिन्दी प्रवक्ता पद पर अनामिका तिवारी 'अन्नपूर्णा' का हुआ चयन

हिन्दी प्रवक्ता पद पर अनामिका तिवारी 'अन्नपूर्णा' का हुआ चयन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित विज्ञापन संख्या 02/2022 के अंतर्गत बालक वर्ग में हिन्दी प्रवक्ता पद पर अनामिका तिवारी 'अन्नपूर्णा' का चयन होने पर हर्ष का वातावरण है।
शोधार्थी अश्वनी तिवारी ने मीडिया को जानकारी दी कि अनामिका तिवारी 'अन्नपूर्णा' विगत कई वर्षों से प्रयागराज में रहकर निरंतर परिश्रम के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। परिणाम घोषित होने पर चयन सूची में अपना नाम देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की। उनके चयन का समाचार मिलते ही टेलीग्राम एवं अन्य माध्यमों से तैयारी करने वाले साथियों, शुभचिंतकों तथा साहित्य प्रेमियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
ज्ञात हो कि अनामिका केवल एक प्रतिभाशाली अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि एक सुविख्यात कवयित्री भी हैं। वे मुक्तक, गीत तथा विविध छंदों में प्रभावशाली रचनाएँ करती हैं।
उनका यह चयन उनकी कठिन साधना, अनुशासित अध्ययन और साहित्य-साधना का सार्थक प्रतिफल है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय सहपाठियों को दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन