श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति वृक्ष कार्यक्रम
श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति वृक्ष कार्यक्रम
जौनपुर:अमिलिया, डोभी निवासी वयोवृद्ध श्री संकटा प्रसाद सिंह (फौजी) जी के निधनोपरांत उनके पुत्र दयाशरण सिंह और मयाशरण सिंह तथा परिवार ने समाज के सामने एक अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है।
'समाज सुधार समिति' के आवाहन पर दयाशरण सिंह और मयाशरण सिंह ने फिजूलखर्ची को दरकिनार करते हुए आज 05 जुलाई 2026 दिन रविवार को होने वाले तेरहवीं के कार्यक्रम को अत्यंत सूक्ष्म और सादगीपूर्ण तरीके से करने का फैसला लिया है। समाज को कुरीतियों से बचाने की इस ऐतिहासिक पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। इसके साथ ही, पूज्य पिताजी की यादों को जीवंत रखने के लिए पुत्र व परिवार द्वारा इस अवसर पर एक 'स्मृति वृक्ष' भी रोपा जाएगा, जो पर्यावरण संरक्षण का एक बड़ा संदेश है।
• कार्यक्रम विवरण:
दिनांक: 05 जुलाई 2026 (रविवार)
समयः सायं 5:00 बजे
स्थान: पैतृक निवास, ग्राम - अमिलिया, डोभी जौनपुर
मुख्य कार्यक्रमः सादगीपूर्ण श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति वृक्षारोपण
निवेदकः
दयाशरण सिंह और मयाशरण सिंह एवं समस्त शोकाकुल परिवार अमिलिया, डोभी, जौनपुर
Comments
Post a Comment