मनपा की 'आदर्श शिक्षिका' विमला यादव का यादगार सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
मनपा की 'आदर्श शिक्षिका' विमला यादव का यादगार सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न
मुंबई : बृहन्मुंबई महानगर पालिका एज्युकेशन डिपार्टमेंट द्वारा संचालित सायन कोलीवाडा स्थित सुप्रसिद्ध क.दा. गायकवाड हिंदी विद्यालय क्र.1 की 'आदर्श शिक्षिका' विमला हरिशंकर यादव का सेवानिवृत्ती समारोह विद्यालय परिवार द्वारा बड़े ही शानदार ढंग से आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य राजेश बारी ने किया।अतिथियों के रूप में एज्युकेशन, समाजसेवा, चिकित्सा एवं रेल विभाग के गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह में विद्यालय संकुल के सभी प्रधानाचार्य, सभी शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने खुशी-खुशी सहभागी होकर समारोह की शोभा बढाई| सत्कारमूर्ति विमला यादव एवं उनके जीवन साथी रेल विभाग के सुप्रसिद्ध अधिकारी हरिशंकर यादव का यादगार सत्कार लेझीम पथक द्वारा छात्राओं ने किया | समारोह में स्वागत गीत संगीत शिक्षक महेश बागुल ने प्रस्तुत किया। सूत्रसंचालन लोकप्रिय शिक्षक नेता नामदेव धनकुटे एवं महापौर पुरस्कार प्राप्त आदर्श शिक्षक राजेश अवघडे ने किया | क. दा.गायकवाड विद्यालय हिंदी 1 की गायन कोकिला "आशी विपश्यनाने"ने अपने मधुर तथा मीठे स्वर से सभी का मन मोह लिया।समारोह में उपस्थित गणमान्यों ने सत्कार मूर्ति विमला यादव एवं उनके जीवन साथी हरिशंकर यादव का सत्कार शाल, श्रीफल , पुष्प गुच्छ और भेट वस्तु देकर किया।तत्पश्चात सभी ने स्वादिष्ट स्नेह भोजन किया।
Comments
Post a Comment