मानसकिंकर डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा से उद्यमी विवेक दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट किए
मानसकिंकर डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा से उद्यमी विवेक दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट किए
लखनऊ। 24 जून 2026 को सुप्रसिद्ध कथावाचक, मानसकिंकर, कवि एवं वाणी प्रकाशन से प्रकाशित चर्चित काव्य-संग्रह 'यूँ ही' के रचनाकार डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा (आईएएस), संप्रति विभागाध्यक्ष/विशेष कार्याधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, पी.सी.एफ. भवन, 32-स्टेशन रोड स्थित कार्यालय में एटा जनपद के प्रेमनगर, शिकोहाबाद रोड निवासी युवा उद्यमी विवेक दीक्षित ने शिष्टाचार भेंट की।
ज्ञातव्य है कि विवेक दीक्षित आतिथ्य व्यवसाय से जुड़े हैं तथा लखनऊ के आईआईएम रोड स्थित अपने होटल प्रतिष्ठान का सफल संचालन कर रहे हैं।
वार्ता के दौरान डॉ. अखिलेश कुमार मिश्रा ने एटा जनपद में अपने पूर्व सेवाकाल की स्मृतियों को साझा करते हुए वहाँ किए गए प्रशासनिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की चर्चा की। इस अवसर पर शोधार्थी अश्वनी तिवारी से साहित्यिक वार्ता के क्रम में उन्होंने अपनी चर्चित काव्य संग्रह 'यूँ ही' के संवेदनात्मक पक्षों पर भी विचार साझा किए।
इस अवसर पर उद्यमी विवेक दीक्षित ने डॉ. मिश्रा के साहित्यिक एवं प्रशासनिक अवदान की सराहना करते हुए उनके बहुआयामी व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया।
Comments
Post a Comment