*एम एम पी शाह महिला कॉलेज में योग दिवस संपन्न*
*एम एम पी शाह महिला कॉलेज में योग दिवस संपन्न*
मुंबई :माटुंगा स्थित सेवा मंडल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित सुप्रसिद्ध श्रीमती मणिबेन एम पी शाह महिला कॉलेज माटुंगा (ऑटोनोमस) के राष्ट्रीय सेवा योजना, स्पोर्ट्स विभाग एवं एन. सी.सी.डिपार्टमेंट द्वारा नेहरू केंद्र के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की ने मुख्य अतिथि विवेकानंद केंद्र दादर की योग प्रमुख श्रीमती रमांगी बेलवलकर एवं मिस शायली निर्मल का स्वागत किया। साथ ही छात्राओं को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। तत्पश्चात रमांगी बेलवलकर एवं मिस शायली निर्मल ने बच्चों एवं टीचर्स को योगा से कैसे हम अपने को स्वस्थ रख सकते हैं, इस बारे में जानकारी देते हुए उन्हें योगा के बहुत से आसन सिखाया। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल डॉ. अर्चना पत्की, एन. एस. एस. यूनिट की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रेखा शेलार एवं सोनी सिंह स्पोर्ट्स विभाग की इंचार्ज वंदना शहा, एन. सी. सी. की सुवर्णा जोशी सहित कई टीचर्स और 74 छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में डॉ. रेखा शेलार ने आभार प्रदर्शित किया।
Comments
Post a Comment