*सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवार के दुख में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारी*

*सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत, पीड़ित परिवार के दुख में शामिल हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पदाधिकारी*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 


जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव में उस समय मातम छा गया, जब सई नदी में डूबने से दो किशोरियों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना की जानकारी मिलते ही लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा नहोरा गांव पहुंचे और मृतक शिवांगी (18 वर्ष) पुत्री भैयालाल गौतम एवं पिंकी कुमारी (19 वर्ष) पुत्री भोलानाथ गौतम के परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

सुरेश कुमार शर्मा ने दोनों दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास परिवार पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने परिवार को हर संभव सहयोग एवं सहायता का भरोसा दिलाया तथा यथाशक्ति आर्थिक सहयोग का भी भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि मानव सेवा और पीड़ितों के साथ खड़ा होना ही संगठन की प्राथमिकता है। दुख की इस घड़ी में पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता परिवार के साथ हैं। और आगे भी हर संभव मदद के लिए तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर प्रदेश सचिव नरेंद्र गिरि, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार चौरसिया, सदस्य डॉ. संतोष कुमार सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि राजनीति केवल पद और पहचान का माध्यम नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़े होने का संकल्प है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन