नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में कविगोष्ठी संपन्न
नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में कविगोष्ठी संपन्न
मुंबई। साहित्यिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक राष्ट्रीय संस्था नवकुंभ साहित्य सेवा संस्थान के तत्वावधान में महानगर के मुलुंड पश्चिम स्थित प्रियवंदा प्रांगण अशोक नगर में मंगलवार 23 जून 2026 को गोदान के बाद के लेखक डॉ प्रभुदयाल मढइया विकल की स्मृति में कविगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार शिक्षाविद् अवनीश कुमार दीक्षित ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार त्रिलोचन सिंह अरोरा उपस्थित थे। गोष्ठी का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि तत्पश्चात सदाशिव चतुर्वेदी मधुर की वंदना से हुई। गोष्ठी का संयोजन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार राही एवं आयोजन श्रीमती ललिता मंढ़इया ने किया।मंच का संचालन करते हुए संस्था के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी विनय शर्मा दीप ने लक्ष्मी यादव ओजस्विनी से शुभारंभ किया तत्पश्चात अरुण मिश्र अनुरागी, राकेश मणि त्रिपाठी,नंदलाल क्षितिज, श्रीमती ललिता मंढ़इया,सदाशिव चतुर्वेदी मधुर, त्रिलोचन सिंह अरोरा, शमा सिन्हा, डॉ बृजबाला सुरी, जनहित इंडिया पत्रकार मुन्ना यादव मयंक, सुशील शुक्ला नाचीज़ को आमंत्रित किया। गोष्ठी में वरिष्ठ पत्रकार किशोर कांत भट्ट ने विकल के जीवनी पर साहित्यिक प्रकाश डाला।अंत में आयोजिका श्रीमती ललिता मंढ़इया ने सभी का आभार व्यक्त किया।
वाह वाह वाह
ReplyDeleteअतिशय सुंदर कार्यक्रम
सभी को अनंत बधाइयाँ