“ *योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की कुंजी है।”*
“ *योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन की कुंजी है।”*
पवार पब्लिक विद्यालय के प्रांगण में शुक्रवार 19 जून 2026 के दिन योग को बढ़ावा देने हेतु योगाभ्यास का आयोजन किया गया था क्योंकि
आज के व्यस्त जीवन में योग का महत्व और भी बढ़ता जा रहा है। यह न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। योग सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए लाभकारी है और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का एक प्रभावी उपाय है।
इस योग अभ्यास में कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक के लगभग दो हज़ार विद्यार्थियों द्वारा योगासन का प्रदर्शन किया गया। योग के विभिन्न आसन, प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, और ध्यान की विभिन्न विधियाँ शामिल की गई जो कि विद्यार्थियों को स्वस्थ , एकाग्र और सकारात्मक जीवन जीने में सहायता करती हैं। इस योग अभ्यास में न केवल विद्यार्थियों ने बल्कि विद्यालय के शिक्षक और शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Comments
Post a Comment