ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जयसिंहपुर ब्लॉक में किया गया सम्मान
ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने पर जयसिंहपुर ब्लॉक में किया गया सम्मान
जयसिंहपुर। उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के निर्णय के उपलक्ष्य में सुल्तानपुर के जयसिंहपुर में विधायक राज प्रसाद उपाध्याय तथा ब्लॉक प्रमुख प्र. प्रभाकर (रिंकू ) शुक्ला के नेतृत्व में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधानों एवं बीडीसी सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने ग्राम पंचायतों के विकास में जनप्रतिनिधियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए शासन के निर्णय का स्वागत किया। विधायक राजा बाबू एवं ब्लॉक प्रमुख रिंकू शुक्ला ने उपस्थित प्रधानों और बीडीसी सदस्यों को बधाई देते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।इस आयोजन में अतिथि के रूप में पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडेय का भी स्वागत किया गया । जयसिंहपुर विधायक राजा बाबू ने कहा, “ग्राम प्रधान लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्हें प्रशासक की जिम्मेदारी मिलना शासन के विश्वास का प्रतीक है। इससे विकास कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।” ब्लॉक प्रमुख रिंकू शुक्ला ने कहा, “प्रधान और बीडीसी सदस्य गांवों के विकास की रीढ़ हैं। सभी जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र के विकास को नई दिशा देने का कार्य किया जाएगा। शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शिता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।”
समारोह में बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
Comments
Post a Comment