डॉ. अंजना सिन्हा' सखी ' गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व आईना हेरिटेज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित
डॉ. अंजना सिन्हा' सखी ' गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड व आईना हेरिटेज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित
रायगढ़ ( छत्तीसगढ़ )
रायगढ़ निवासी लोकप्रिय साहित्यकारा , छंदकारा, गजलकारा कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों मे ख्याति लब्ध हिंदी की श्रेष्ठ कवयित्री, कई पुस्तकों की संपादिका डॉ. अंजना सिन्हा ' सखी ' को " आईना हेरिटेज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड " एवं " गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड " द्वारा विश्व रिकॉर्ड साहित्यिक सहभागिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है !
इनके अंतर्राष्ट्रीय सम्मान दिये जाने पर देश भर के साहित्य मनीषियों ने
बधाइयाँ और शुभकामनाएं दी हैं, सामाजिक साहित्यिक जागरुकता मंच के राष्ट्रीय संस्थापक आचार्य संजय सिंह ' चंदन ' , के सी एन क्लब, मुंबई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नंदन मिश्र त्यागी, तानराज संगीत विद्यापीठ, नोएडा ( उत्तर प्रदेश) के संस्थापक शिवा नंद झा , भोजपुरी सरधा मंच ( राष्ट्रीय) के राष्ट्रीय महासचिव संतोष ओझा एवं देश के कई जाने माने साहित्यिक संस्था के पदाधिकारियों ने डॉ. अंजना सिन्हा ' सखी ' को बधाई एवं शुभकामनाएं दी !!
दीप साहित्य ' ब्लॉग ' मे उम्दा समाचार का संपादन के लिए आ. संपादक विनय शर्मा दीप जी का हार्दिक आभार ! धन्यवाद
ReplyDelete