शिक्षाविद् दंपती ने कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे से की शिष्टाचार भेंट
शिक्षाविद् दंपती ने कवि एवं एडीसीपी जितेन्द्र कुमार दुबे से की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। मंगलवार 16 जून 2026 को नारी शिक्षा निकेतन पीजी कॉलेज, लखनऊ के रसायन विज्ञान विभाग में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नीरजा शुक्ला एवं उनके पति डॉ. प्रशांत मिश्र ने हजरतगंज स्थित कार्यालय में अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य), कमिश्नरेट लखनऊ एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर साहित्य, शिक्षा तथा समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। डॉ. नीरजा शुक्ला एवं डॉ. प्रशांत मिश्र ने कवि जितेन्द्र कुमार दुबे के साहित्यिक अवदान की सराहना की। शोधार्थी अश्वनी तिवारी की उपस्थिति में कवि दुबे ने भी शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में दोनों शिक्षाविदों के योगदान की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment