*आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न*
*आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न*
मुंबई।आर्य समाज बोरीवली द्वारा आयोजित पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें 11 विद्वान वैदिक पुरोहितों ने मंत्र उच्चारण किया। महायज्ञ के ब्रह्मा आचार्य प्रभारंजन पाठक ने कहा कि यज्ञ से वातावरण की शुद्धि तो होती ही है इसके अतिरिक्त, होने वाली वर्षा के जल की गुणवत्ता भी उत्कृष्ट होती है। इस अवसर पर अरविंद पटेल जी ने पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रेरक संदेश दिया तथा कवि कल्पेश आर्य ने आर्य समाज के विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। अजीत पटेल, परेश भाई पटेल, कांतिभाई ढोलू, मगन भाई दीवानी, विनय भाई, श्रीमती रीना परमार, श्रीमती अनीता गोठवाल, श्रीमती शालिनी जोशी आदि अनेक महिला-पुरुषों एवं बच्चों ने यज्ञ में आहुति देकर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया।पर्यावरण शुद्धि महायज्ञ सफलतापूर्वक संपन्न होने पर आचार्य प्रभारंजन पाठक ने आए हुए मान्यवरों के प्रति आभार प्रकट किया।
Comments
Post a Comment