कृषि ,चिकित्सा, शिक्षा और कुटीर उद्योग पर विशेष ध्यान : विजय खेमका
कृषि ,चिकित्सा, शिक्षा और कुटीर उद्योग पर विशेष ध्यान : विजय खेमका
पटना। बिहार प्रवास के दौरान रवि मिश्रा पूर्व मिडिया प्रभारी मीरा भायंदर भाजपा व राष्ट्रीय प्रवक्ता भारतीय जनता मजदूर संघ ने पूर्णिया सदर विधायक विजय खेमका से मुलाक़ात की। रवि मिश्रा से विधायक विजय खेमका ने बातचीत के दौरान, शिक्षा चिकित्सा, कृषि कुटीर उद्योग पर विशेष ध्यान देने को लेकर जोर दिया! सिर्फ 3 महीने के अंदर शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में अभूतपूर्व क्रांति देखने को मिलेगा कोचिंग सेंटरों को विद्यालय कॉलेज के समय के दौरान चलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी तो वहीं सरकारी डॉक्टर को निजी प्रैक्टिस पर पूर्ण से प्रतिबन्ध लगाने के लिए कानून लाया जा रहा है।
कुटीर उद्योग और कृषि क्षेत्र मे प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं । मुलाकात की शुरुआत में विधायक विजय खेमका ने, रवि मिश्रा का सम्मान किया तो वही विधायक के विनम्र और सरल और आम कार्यकर्ता के आत्मीयता से सम्मान करने की पद्धति और विचार की रवि मिश्रा ने भूरी भूरी सराहना की।रवि मिश्रा ने कहा कि विधायक विजय खेमका से अन्य जनप्रतिनिधियों को सीखने की जरूरत है कि आम जनता, कार्यकर्ता से किस प्रकार व्यवहार रखना है।
Comments
Post a Comment