कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक से अश्वनी तिवारी की शिष्टाचार भेंट

कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक से अश्वनी तिवारी की शिष्टाचार भेंट
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के अंतिम मंगलवार को देवा रोड, मटियारी, लखनऊ में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक से जौनपुर निवासी अश्वनी तिवारी ने शिष्टाचार भेंट की। इस आत्मीय मुलाकात के दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा, शिक्षा तथा समसामयिक साहित्यिक एवं सांस्कृतिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर अश्वनी तिवारी ने कुलपति प्रो. मुरली मनोहर पाठक को अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया। वहीं कवि एवं एडीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ जितेन्द्र कुमार दुबे ने दूरभाष पर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के संवर्धन हेतु उनके नेतृत्व में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

ज्ञात हो कि प्रो. मुरली मनोहर पाठक के कुशल नेतृत्व में श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) द्वारा सर्वोच्च श्रेणी ‘ए++’ मान्यता प्राप्त हुई है, जो विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन