*शादी की सालगिरह को बनाया समाज सेवा का महापर्व, कोल्ड ड्रिंक वितरण कर हर्ष शुक्ला (नमन) ने पेश की मानवता की मिसाल**माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल उद्योगपति सिद्ध मणि त्रिपाठी के सहयोग से महाराष्ट्र में सेवा और संस्कार का संदेश*
*शादी की सालगिरह को बनाया समाज सेवा का महापर्व, कोल्ड ड्रिंक वितरण कर हर्ष शुक्ला (नमन) ने पेश की मानवता की मिसाल*
*माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल उद्योगपति सिद्ध मणि त्रिपाठी के सहयोग से महाराष्ट्र में सेवा और संस्कार का संदेश*
रिपोर्टर — सुरेश कुमार शर्मा
महाराष्ट्र।
खुशियाँ केवल अपने परिवार तक सीमित न रहकर जब समाज के बीच बांटी जाती हैं। तो वह एक प्रेरणा बन जाती हैं। इसी सोच को साकार करते हुए माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक हर्ष शुक्ला (नमन) ने एक अनूठी पहल कर समाज सेवा का ऐसा संदेश दिया, जिसकी हर ओर सराहना हो रही है।
अपनी पूज्य बड़ी बहन अर्चना मिश्रा एवं आदरणीय जीजाजी रोशन मिश्रा की वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर हर्ष शुक्ला (नमन) ने पारिवारिक खुशी को समाज के साथ साझा करते हुए महाराष्ट्र की विभिन्न कंपनियों एवं प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, श्रमिकों और आम लोगों के बीच शीतल पेय (कोल्ड ड्रिंक) का वितरण किया।
यह आयोजन केवल एक वर्षगांठ का उत्सव नहीं था, बल्कि यह प्रेम, सेवा, सम्मान और सामाजिक जिम्मेदारी का जीवंत उदाहरण बन गया। इस पहल के माध्यम से संदेश दिया गया कि जीवन के शुभ अवसरों को जरूरतमंदों और समाज के साथ जोड़कर और भी यादगार बनाया जा सकता है।
हर्ष शुक्ला (नमन) ने कहा कि उनकी बड़ी बहन अर्चना मिश्रा ने उन्हें हमेशा माँ के समान स्नेह, संस्कार और मार्गदर्शन दिया है। उनके जीवन में बहन और जीजाजी का स्थान अत्यंत सम्माननीय है। इसी प्रेम और सम्मान को समाज के बीच खुशियाँ बांटकर व्यक्त करने का प्रयास किया गया है।
इस प्रेरणादायक कार्यक्रम को सफल बनाने में महाराष्ट्र के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी सिद्ध मणि त्रिपाठी जी का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। समाज सेवा के क्षेत्र में उनका सहयोग और सकारात्मक सोच अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट का उद्देश्य केवल सेवा कार्य करना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर मानवता, सहयोग और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करना है। ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की सहायता, सामाजिक जागरूकता और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि हर्ष शुक्ला (नमन) की यह पहल उद्योग जगत और समाज के लिए एक सकारात्मक संदेश है। आज जरूरत है कि महाराष्ट्र के उद्योगपति, समाजसेवी और सक्षम लोग आगे आकर ऐसी जनसेवा की मुहिम से जुड़ें, जिससे समाज में एक नई ऊर्जा और विश्वास का निर्माण हो सके।
माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट की ओर से अर्चना मिश्रा एवं रोशन मिश्रा को वैवाहिक वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं और उनके सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की गई।
सेवा ही संस्कार है। और समाज के लिए किया गया कार्य ही सबसे बड़ी पहचान है। माँ धर्मा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट इसी संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।
Comments
Post a Comment