एसीपी विकास जायसवाल को दी गई विदाई

एसीपी विकास जायसवाल को दी गई विदाई
लखनऊ। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल के सम्मान में शुक्रवार को रायल कैफ़े, हजरतगंज में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वर्ष 2014 बैच के डिप्टी एसपी विकास जायसवाल का स्थानांतरण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण दायित्व हेतु हुआ है।

इस अवसर पर डीसीपी मध्य विक्रांत वीर, एडीसीपी मध्य जितेन्द्र कुमार दुबे, एसीपी अंकित कुमार, एसीपी प्रदीप कुमार, एसीपी रजनीश वर्मा तथा विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षकगण उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने विकास जायसवाल को नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ देते हुए उनके कार्यकाल की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन