सेवानिवृत्त पूर्व वायु सैनिक संकठा प्रसाद सिंह का दु:खद निधन
सेवानिवृत्त पूर्व वायु सैनिक संकठा प्रसाद सिंह का दु:खद निधन
मुंबई: भांडुप टैंक रोड स्थित सेलेसटियल अपार्टमेंट के निवासी शिक्षाविद् मयाशरण सिंह के पैतृक गांव जौनपुर में उनके पिताजी भारतीय वायु सेना से सेवानिवृत्त पूर्व वायु सैनिक संकठा प्रसाद सिंह का चौरानवे (94)वर्ष की उम्र में दु:खद निधन हो गया। वे जौनपुर जिले के अमिलिया (पूर्व) डोभी के मूल निवासी थे। उनका अंतिम संस्कार हजारों लोगों की उपस्थिति में पावन गंगा नदी के तट औरिहार घाट पर किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे सुपुत्र मयाशरण सिंह ने दी।
उनके अंतिम संस्कार में सेवानिवृत्त फौजी भाइयों के समूह द्वारा राष्ट्रीय ध्वज (तिरंगे) से सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। श्री सिंह अपने पीछे सुपुत्रों में दयाशरण सिंह, मयाशरण सिंह एवं पौत्रों में सचिन सिंह, नितीन सिंह, विपीन सिंह,विनीत सिंह, हनुमंत सिंह, हेमंत सिंह, अमित सिंह, अंकित सिंह, अंशु सिंह ,प्रियांशु सिंह, निखिल सिंह,व परपौत्र विराज सिंह, देवांग सिंह,हितार्थ सिंह,विज्ञांश सिंह,अंशु सिंह, कृष्णा सिंह व श्री सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। गौरतलब हो कि उच्च शिक्षित सिंह परिवार का मुंबई से लेकर जौनपुर तक बहुत ही सम्मान एवं सभी से बहुत ही अच्छा पारिवारिक एवं सामाजिक संबंध है। दु:ख की इस घड़ी में मुंबई से लेकर जौनपुर तक शोक का माहौल है।
Comments
Post a Comment