*बेटियों की सफलता पर हर भाई को गर्व करने वाला पल*

*बेटियों की सफलता पर हर भाई को गर्व करने वाला पल*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा 

*जौनपुर, को मिली नई वन अधिकारी, IFS अधिकारी दिव्या ने संभाली DFO की जिम्मेदारी*

जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद 2013 बैच की तेजतर्रार एवं कर्मठ IFS अधिकारी दिव्या  ने जनपद जौनपुर की नई DFO (जिला वन अधिकारी) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इससे पहले वह कानपुर में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

एक बेटी जब अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर प्रशासनिक सेवा में ऊंचाइयों को छूती है। तो यह सिर्फ उसके परिवार ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय बन जाता है। दिव्या की यह उपलब्धि उन सभी बहनों और बेटियों के लिए प्रेरणा है। जो अपने सपनों को पूरा करने का संकल्प रखती हैं।

जौनपुर में अब वन विभाग की जिम्मेदारी दिव्या  के कुशल नेतृत्व में रहेगी। पर्यावरण संरक्षण, वन विकास और विभागीय योजनाओं को नई दिशा देने की उम्मीद के साथ जिलेवासियों ने उनका स्वागत किया है।

हर उस भाई के लिए यह गौरव का क्षण है। जिसकी बहन अपनी मेहनत से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करती है।

बेटियां जब आगे बढ़ती हैं। तो पूरा समाज गर्व से सिर ऊंचा करता है।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन