मीरा भायंदर के प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने किया आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा का सम्मान

मीरा भायंदर के प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों ने किया आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा का सम्मान 
भायंदर। मीरा भायंदर शहर में रहने वाले प्रबुद्ध उत्तर भारतीयों द्वारा आज मीरा रोड पूर्व में उद्योगपति तथा समाजसेवी संजय दुबे के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा नेता समाजसेवी राजेश मिश्रा ने कहा कि आचार्य पवन त्रिपाठी और प्रमोद मिश्रा को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से संपूर्ण उत्तर भारतीय समाज गौरवान्वित हुआ है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों में वरिष्ठ समाजसेवी रत्नाकर मिश्रा, भाजपा नेता सुरेश सिंह, परिवहन समिति के सभापति एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, जिला महामंत्री कमलेश दुबे, पत्रकार सुरेंद्र मिश्रा, पत्रकार महेंद्र पांडे, समाजसेवी हरिशंकर दुबे,रेनू मल्लाह,अनीता राय समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.