*ग्राम कंठीपुर में पोल्ट्री फार्म का भव्य शुभारंभ, आत्मनिर्भरता और रोजगार की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम*
*ग्राम कंठीपुर में पोल्ट्री फार्म का भव्य शुभारंभ, आत्मनिर्भरता और रोजगार की दिशा में बढ़ा बड़ा कदम*
रिपोर्टर, सुरेश कुमार शर्मा
वाराणसी। थाना राजातालाब क्षेत्र के ग्राम कंठीपुर में उस समय खुशी का माहौल देखने को मिला, जब नवनिर्मित पोल्ट्री फार्म का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।
पोल्ट्री फार्म के प्रबंधक बच्चे लाल पटेल ने अपने दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर रोजगार सृजन की दिशा में एक सराहनीय पहल की है। उन्होंने बताया कि बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा उन्हें मिली और उन्होंने गांव में ही एक ऐसा प्रयास शुरू किया, जिससे स्थानीय युवाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को रोजगार के अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि कोई भी व्यवसाय छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि मेहनत, ईमानदारी और लगन से किया गया कार्य सफलता की नई कहानी लिखता है। उनका लक्ष्य है। कि इस पोल्ट्री फार्म को निरंतर आगे बढ़ाते हुए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जाए।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक सुनील पटेल द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह में उपस्थित लोगों ने बच्चे लाल पटेल के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस मौके पर उपस्थित रहे परवेश पटेल ब्लॉक प्रमुख,लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय सचिव सुरेश कुमार शर्मा,सुरेंद्र पटेल मंत्री, राम सकल पटेल जिला अध्यक्ष, अमरचंद पटेल, मुरलीधर पटेल, सच्चे लाल पटेल, संजय सिंह, निशा पटेल, राधा सिंह, प्रभावती देवी, प्रीति सिंह, दलती देवी, सुनीता देवी, अमित पटेल, रीता पटेल, आशीष पटेल, संतराम सिंह, तनिस सिंह, सूर्यांश सिंह, कारती सिंह, डॉ. प्रेम कुमार शर्मा , अमर शर्मा उर्फ कप्तान लोक जनशक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
ग्राम कंठीपुर में शुरू हुआ यह पोल्ट्री फार्म अब केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार, आत्मनिर्भरता और विकास की नई उम्मीद बनकर सामने आया है।
Comments
Post a Comment