युवा समाजसेवी नन्दन मिश्र त्यागी का जन्मदिन सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया

युवा समाजसेवी नन्दन मिश्र त्यागी का जन्मदिन सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया
पालघर, 18 जून 2026, बोईसर शहर में के केसीएन हाऊस में राष्ट्रीय सेवाभावी संगठन केसीएन क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर भारतीय युवा सामाजिक कार्यकर्ता नन्दन मिश्र त्यागी का जन्मदिनं क्लब कार्यकर्ताओ द्वारा सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। क्लब महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर मनाया गया इसी क्रम में निर्झरिणी अध्यक्ष कुमार कलहंस, कार्याध्यक्ष अमित दुबे, प्रदेश अध्यक्ष शेखर तिवारी, युवा मोर्चा पदाधिकारी चन्दन झा , डॉ सत्येंद्र यादव की उपस्थिति में मनाया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारीयो द्वारा अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दन मिश्र त्यागी का पूजन अर्चन कर सभी को तिलक लगाकर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम में  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महिला नीता श्रीधर राउत, राकेश शर्मा,  निर्झरिणी के राष्ट्रीय संरक्षक कौशल श्रीवास्तव, पूर्व शिक्षक कोकने सर,  कवि प्रभुनाथ चतुर्वेदी, कबि श्यामबाबू गुप्ता, कवि बसन्त चौहान, कवि नवरत्न मिश्र अर्पित, गायक रविन्द्र विश्वकर्मा, संजय यादव, शुभम तिवारी दिनकर चाचा, विकास झा, एक्टर झा, गोपाल शर्मा, मनोज मिश्र सहित अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

सीए परीक्षा में अनुष्का उमेश शुक्ला की शानदार सफलता

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन