विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम : आचार्य पवन त्रिपाठी
विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता राष्ट्र निर्माण की दिशा में सशक्त कदम : आचार्य पवन त्रिपाठी
मुंबई। जरूरतमंद विद्यार्थियों को शैक्षणिक सहायता देना केवल दान नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास द्वारा आयोजित विद्यार्थी मैत्री उपक्रम में जरूरतमंद विद्यार्थियों को मुफ्त शैक्षणिक सामग्री व पुस्तकों के वितरण कार्यक्रम में बोलते हुए मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षा आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी ताकत है। इस तरह की कार्यक्रमों से शिक्षा में समानता लाने और बच्चों को पढ़ने लिखने की दिशा में प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर मंदिर न्यास के विश्वस्त महेश मुदलियार, मीना काबली, कार्यकारी अधिकारी वीणा पाटील तथा उप कार्यकारी अधिकारी डॉ संदीप राठौड़ उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment