बड़े मंगल पर एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद

बड़े मंगल पर एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय ने कराया भंडारा, श्रद्धालुओं में वितरित किया प्रसाद
लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल के अवसर पर राजधानी लखनऊ श्रद्धा और भक्ति के रंग में सराबोर रही। अलीगंज स्थित पोस्ट ऑफिस के समीप एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों को पूड़ी-सब्जी एवं बूंदी के प्रसाद का वितरण किया गया।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने बजरंगबली के जयकारों के बीच प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। आयोजक एडवोकेट आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि बड़े मंगल के दिन भगवान हनुमान की आराधना एवं सेवा-भाव से किए गए कार्यों से जीवन के संकट दूर होते हैं तथा जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भंडारे में आईएएस शिवसहाय अवस्थी, एडीसीपी मध्य कमिश्नरेट लखनऊ एवं कवि जितेन्द्र कुमार दुबे, एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र, एसीपी ट्रैफिक प्रदीप कुमार, प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग अंजनी मिश्र, प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज राजेश त्रिपाठी, महाकवि जयशंकर प्रसाद की प्रपौत्री डॉ. कविता प्रसाद, कवयित्री डॉ. सरला शर्मा, शिक्षक महेन्द्र मिश्र, नीरज मौर्य, विधायक सदर प्रतापगढ़ के पुत्र आशीष मौर्य, ब्लाक प्रमुख सड़वां प्रतिनिधि देशराज सिंह तथा मनोज तिवारी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।

बड़े मंगल के पावन अवसर पर आयोजित इस भंडारे में सेवा, समर्पण और सामाजिक सौहार्द का सुंदर संगम देखने को मिला।

Comments

Popular posts from this blog

*एन के ई एस स्कूल के विद्यार्थियों ने जीता कबड्डी प्रतियोगिता*

शिक्षा द्वारा हजारों बच्चों की जिंदगी बनाने वाली राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्रधानाध्यापिका सुश्री ललीता गुलाटी का दु:खद निधन

आदर्श शिक्षक रामभाऊ लक्ष्मीबाई हरी काकड प्रदीर्घ सेवेनंतर सेवानिवृत्त.